{"_id":"5e7511518ebc3e78c10f0f2f","slug":"ghatauli-caught-at-four-purchasing-centers-bijnor-news-mrt474598397","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार क्रय केंद्रों पर घटतौली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार क्रय केंद्रों पर घटतौली पकड़ी
विज्ञापन
चार क्रय केंद्रों पर घटतौली पकड़ी
बिजनौर। सहायक चीनी आयुक्त ने चार गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली पकड़ी है। आरोपी तौल लिपिकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। अब आरोपी लिपिकों के अगले पांच साल लाइसेंस जारी नहीं होंगे।
सहायक चीनी आयुक्त डीपी मौर्य ने बूंदकी चीनी मिल के जीतपुर पलड़ी, बिलाई चीनी मिल के भगैन प्रथम, स्योहारा चीनी मिल के फतेहपुर कला प्रथम तथा धामपुर चीनी मिल के मुकरंदपुर प्रथम गन्ना क्रय केंद्र पर छापा मारा है। केंद्रों के तौल कांटों की जांच की गई है। मौर्य के अनुसार गन्ना सेंटरों पर 40 किलोग्राम से 80 किलोग्राम तक की घटतौली मिली है। इस दौरान क्षेत्रीय शुगर अधिकारी तथा चीनी निरीक्षक मौजूद रहे।