फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Getting repaired by putting soil on the road

मार्ग पर मिट्टी डालकर कराया जा रहा दुरुस्त

Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Getting repaired by putting soil on the road
मार्ग पर मिट्टी डालकर कराया जा रहा दुरुस्त
विज्ञापन

अफजलगढ़। ग्राम पंचायत आलमपुर गांवड़ी में तटबंध से बनैली नदी के किनारे खेतों की ओर जाने वाले मार्ग पर मनरेगा द्वारा कार्य शुरू कराया गया।
किसान राजवीर सिंह, मदन सिंह, उमेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि किसानों की अधिकांश खेतों की भूमि बनैली नदी के पार है। बनैली नदी से होकर जाने वाला मार्ग काफी समय से बदहाल पड़ा हुआ था। मंगलवार को प्रस्तावित कार्य योजना के तहत इस मार्ग पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू करा दिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी वीर सिंह ने बताया कि किसानों को आवाजाही में कड़ी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बारिश होते ही मार्ग में बने गड्ढों में पानी भर जाता था, इससे किसानों की बैलगाड़ी व ट्रैक्टर टिप्पलर फंस जाते थे। प्रस्तावित कार्य योजना के तहत तटबंध से गांव टांडा बैरागी के जंगल मार्ग तक मनरेगा के तहत कार्य शुरू करा दिया गया है। रोजगार सेवक लवकुश की देखरेख में 450 मीटर लंबे मार्ग पर मिट्टी डालकर उसे समतल कर मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed