फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get the control works done soon: MP

नियंत्रण के कार्यों को जल्द पूरा कराएं : सांसद

Mon, 01 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Get the control works done soon: MP
नियंत्रण के कार्यों को जल्द पूरा कराएं : सांसद
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोक सभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र ने मुख्यमंत्री से बिजनौर जिले में लंबित प्रस्तावित बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को पूरा कराने की मांग की है। बताया कि बाढ़ की दृष्टि से प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में बिजनौर जिला अति संवेदनशील है। यहां पर यदि समय से कार्य नहीं हुए तो वर्षाकाल में बाढ़ की संभावना बढ़ जाएगी।

सांसद ने सोमवार को वार्ता में बताया पिछले साल शेरकोट में खो नदी में आई बाढ़ से गांव नाथाडोई, कोपा आबिद सहित कई गांवों के मुख्य मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। खो नदी की बाढ़ रास्तों को अपने साथ बहा कर ले गई थी। इस मामले से डीएम को अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक उन गांवों के रास्तों की हालत नहीं सुधरी है। रास्तों की बदहाली के कारण इस बार शेरकोट क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान अपने गांवों में लगे गन्ना सेंटरों से गन्ने की आपूर्ति भी नहीं कर पाए। गांवों में सेंटरों को चलाने को किसानों को कई महीनों तक तहसील में जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। ऐसे में सरकार को समय रहते बाढ़ नियंत्रण की प्रस्तावित परियोजनाओं को पूर्ण कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed