फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Get tested with immediate effect'

‘तत्काल प्रभाव से कराएं जांच’

Mon, 13 Apr 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
'Get tested with immediate effect'
सीएमओ ने कहा, संक्रमण क्षेत्र या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोग सामने आएं
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार यादव ने कहा है कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज जमात में शामिल हुए जमाती, संक्रमित व्यक्ति अथवा संक्रमण क्षेत्र के व्यक्तियों के संपर्क में आए सभी लोग अपनी सूचना तत्काल प्रभाव से उन सीएमओ को देकर जांच के लिए उनके समक्ष उपस्थित हों। ऐसा न करना महामारी अधिनियम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार यादव के अनुसार प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद एवं अनुसचिव वेदप्रकाश राय ने बताया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए नियमानुसार चिकित्सा परीक्षण एवं उपचार आवश्यक है। इसमें थोड़ी सी भी चूक होने पर इसका संक्रमण अत्यंत तीव्र गति से होता है। संक्रमित व्यक्ति से कोरोना वायरस परिवार, समाज एवं कार्य स्थल पर साथ साथ काम करने वाले व्यक्तियों में अत्यंत तीव्रता से फैलता है। इन सब परेशानियों से बचने के लिए ऐसे सभी व्यक्ति अपनी सूचना सीएमओ को अवश्य दें। ऐसा न करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed