फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get rid of Corona and pray for happiness

‘गोवंश सेवा कर पुण्य लाभ कमाएं’

Fri, 01 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Get rid of Corona and pray for happiness
नजीबाबाद में गोवंश पूजन करते आरएसएस के विभाग संघचालक महेश कुमार। - फोटो : NAZIBABAD
‘गोवंश सेवा कर पुण्य लाभ कमाएं’
विज्ञापन

नजीबाबाद। गोरक्षा और संरक्षण का दायित्व पूरे समाज पर है। गायों की सेवा से पुण्य मिलता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक महेश कुमार ने कान्हा पशु आश्रय स्थल पर आयोजित गो पूजन कार्यक्रम में यह बात कही।

कान्हा पशु आश्रय स्थल जाब्तागंज में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक महेश कुमार, पूर्व सांसद डॉ.यशवंत सिंह ने नववर्ष पर गो पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि विभाग संघचालक महेश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गो पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने गोवंश रक्षा और संरक्षण के लिए समाज से जागरूक रहने की सलाह दी। विभाग संघचालक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने गोवंशों को संरक्षण और संवर्धन देने, गोवंश हत्या रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए, पशु आश्रय स्थल बनवाए और गोवंश हत्या कानून को सख्त किया। पंडित आशीष और पंडित शीतल प्रसाद ने गोवंश पूजन कराया। संघ के सह जिला कार्यवाहक कर्णवाल, डॉ.एलएस बिष्ट, भाजपा के जिला मंत्री तरूण राजपूत, मुकुल रंजन दीक्षित, रामपाल सिंहा, शैलेंद्र गुप्ता, अतुल राजपूत ने गो पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर संघचालक का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed