फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get benefits of government schemes

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का नजीबाबाद दौरा

Sat, 06 Jun 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Get benefits of government schemes
नजीबाबाद में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष करण सिंह का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : NAZIBABAD
सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष करण सिंह सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लॉकडाउन गाइड लाइन का पालन कर जरूरतमंदों की मदद और पार्टी नीतियों के प्रचार की अपील की।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष करण सिंह सैनी ने शनिवार को लोनिवि निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विशिष्ट अतिथि अनिल सूद, भाजपा नेत्री बिंदु सराफ, आरएस निराला, मनोज राठी, रितेश सैनी, चौ. ईशम सिंह ने पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। करण सिंह सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण महामारी से उत्पन्न स्थिति से श्रमिकों एवं आम लोगों को उबारने के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की जानकारी आम जनता तक भी पहुंचाने की सलाह की। बैठक में अरविंद विश्वकर्मा, राकेश कौशिक, महीपाल सिंह, भगवानदास, विनोद प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed