फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Genome sequence will reveal the variant of corona

जीनोम सिक्वेंस से पता लगेगा कोरोना का वेरिएंट

Mon, 06 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Genome sequence will reveal the variant of corona
जीनोम सिक्वेंस से पता लगेगा कोरोना का वेरिएंट
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। जिले में कोई भी नया केस मिलने पर उसकी जीनोम सिक्वेंस जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि मरीज में कौन सा वेरिएंट है और उनमें क्या लक्षण आ रहे हैं। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी।
जिले में कोरोना का आखिरी केस 29 सितंबर को आया था। दिल्ली से आई एक महिला संक्रमित मिली थी। तब से कोई कोरोना केस नहीं आया है। हालांकि हर रोज मरीजों की सैंपलिंग की जाती है। आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट किया जाता है। दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप था और अब नया वेरिएंट ओमिक्रॉन आ गया है। ओमिक्रॉन के बारे में अभी कुछ ज्यादा जानकारी भी नहीं है। संभावित मरीजों के सैंपल की लगातार जांच की जा रही है। गनीमत है कि दो महीने से ज्याद समय से जिला कोरोना से मुक्त है। विदेशों से आने वालों पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

विभाग नए वेरिएंट को लेकर भी पूरी तरह चौकस है। जांच में अगर कोई कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसके वेरिएंट का पता लगाया जाएगा। जीनोम सिक्वेंस से देखा जाएगा कि मरीज में कौन सा वेरिएंट है ओमिक्रॉन, डेल्टा या अन्य कोई वेरिएंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

62 लोग आए हैं विदेश से
विदेशों से आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। 29 नवंबर तक जिले में विदेशों से 62 लोग आए हैं। इनमें से ज्यादातर की जांच हो चुकी है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी व सैंपलिंग कार्य देख रहे डॉ. बीएस रावत के अनुसार कोरोना की लगातार जांच की जा रही है। जिला अभी कोरोनामुक्त है। सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed