फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gayatri Yagya performed with 24 thousand mantras

Bijnor News: 24 हजार गायत्री मंत्रों के साथ हुआ गायत्री यज्ञ

Mon, 28 Nov 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Yagya performed with 24 thousand mantras
नजीबाबाद में वेद स्थापना प्रचार सप्ताह में अनुष्ठान करते गायत्री सदस्य। - फोटो : NAZIBABAD
24 हजार मंत्रों के साथ हुआ गायत्री यज्ञ
विज्ञापन

नजीबाबाद। गायत्री परिवार के वेद स्थापना प्रचार सप्ताह अभियान में गायत्री मंत्र अनुष्ठान के साथ यज्ञ में आहुति दी गई। आदर्शनगर में विनोद चौहान के आवास पर वेद स्थापना प्रचार सप्ताह के दौरान 24 हजार गायत्री मंत्रों के साथ अनुष्ठान हुआ।

व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने मौन मानसिक जप गायत्री यज्ञ और वेद पूजन संपन्न कराया। उन्होंने वेदों में नारी शक्ति के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वेदों में नारी को पूजनीय माना गया है। नारी को दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती को गायत्री के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि नारी के पास दिव्य दृष्टि होती है और वह सद्गुणों की खान होती है। गायत्री परिवार बिजनौर के जिला समन्वयक पुखराज सिंह ने वेदों का पूजन कर जनपद के सभी ब्लॉकों के प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल और युवा मंडल के माध्यम से घर-घर वेदों की स्थापना का संकल्प दिलाया। राजकुमार, धर्मपाल पांडेय, जगदीश सिंह ने गीत-भजन आदि के माध्यम से गायत्री संस्कार से जुड़े प्रेरणा प्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में घसीटा सिंह, कामेश शर्मा, गुड्डी सहित गायत्री परिवार से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed