{"_id":"58d5694e4f1c1bac2a1a197b","slug":"gate-imposed-in-the-cemetery-not-made-boundary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में गेट लगाया, नहीं बनवाई बाउंड्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में गेट लगाया, नहीं बनवाई बाउंड्री
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौलाशिव में सपा सरकार में गांव गजरौला अचपल में कराई जा रही कब्रिस्तान की बाउंड्री का निर्माण पूरा करे बिना ही ठेकेदार चंपत हो गाय। कब्रिस्तान में गेट तो लगा दिया गया, लेकिन दीवार पूरी नहीं हुई। गांव वाले ठेकेदार से मिलने पहुंचे तो ठेकेदार ने फुर्सत होने पर दीवार बनाने की बात कहकर गांव वालों को टरका दिया।
गांव गजरौला अचपल में कब्रिस्तान की बाउंड्री निर्माण का कार्य इसी साल जनवरी में हुआ था। कुछ दिन तक काम हुआ। बाद में बाउंड्री निर्माण में कुछ विवाद होने के कारण निर्माण कार्य बीच में रोक दिया गया। तहसीलदार ने इस विवाद का निस्तारण कर दिया और ठेकेदार से बाउंड्री बनाने को कहा, लेकिन ठेकेदार अब बाउंड्री बनाने के लिए गांव में पैर रखने तक को तैयार नहीं है। हाजी मकसूद, फईम अहमद, यूनुस, इब्रे हसन आदि के मुताबिक ऐसा लगता है कि ठेकेदार ने बाउंड्री बनाने का पूरा भुगतान ले लिया होगा। अधिकारियों के सामने उठाकर जांच कराएंगे।