फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Garbage will be removed from the pond of Diwan, there will be beautification

दीवान वाले तालाब से हटेगा कूड़ा, होगा सौंदर्यकरण: डीएम

Thu, 10 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be removed from the pond of Diwan, there will be beautification
दीवान वाले तालाब से हटेगा कूड़ा, होगा सुंदरीकरण : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने दीवान वाले तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के अफसरों व कर्मचारियों को तालाब की सफाई कराने व पौधे लगवाने के निर्देश दिए। अब तक यहां कूड़ा होने के कारण बदबू से लोग परेशान थे।
मोहल्ला चाहशीरी में बने दीवान वाले तालाब में आसपास के लोग कचरा और मकानों का मलबा डाल देते हैं। इससे वहां गंदगी रहती है। नगर पालिका द्वारा गंदगी की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने तालाब का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि तालाबों का हर हाल में संरक्षण होना चाहिए। तालाब भूगर्भ जल के रिचार्ज का सबसे कारगर साधन हैं। तालाबों की वजह से ही भूगर्भ जल का स्तर नहीं गिरता है। उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी को तालाब की सफाई में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। कहा कि तालाब के आसपास भी सफाई अभियान चलाया जाए। यहां पर छायादार व फूलों वाले पौधे लगाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आसपास रहने वाले परिवारों को भी तालाब में गंदगी न डालने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। कहा कि अगर तालाब में गंदगी डाली जाएगी तो इसकी बदबू आसपास रहने वालों को ही परेशान करेगी। इस दौरान सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी समेत तमाम कर्मचारी व नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के निर्देश दिए हैं
इस जगह का निरीक्षण कर नगर पालिका को सफाई के निर्देश दिए हैं। हमारा मकसद शहर के बीच इस खाली जमीन को सुंदर बनाना है, ताकि लोगों को कूड़े और दुर्गंध से छुटकारा मिल सके। सफाई का काम शुरू भी हो चुका है। शीघ्र ही कुछ पौधे भी लगवाए जाएंगे।
उमेश मिश्रा, डीएम, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed