{"_id":"5dd2dc248ebc3e54a0090000","slug":"garbage-polythene-and-straw-burners-will-become-enemies-of-the-environment-bijnor-news-mrt4542942107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा, पॉलिथीन और पराली जलाने वाले बनेंगे पर्यावरण के शत्रु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा, पॉलिथीन और पराली जलाने वाले बनेंगे पर्यावरण के शत्रु
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क किनारे कूड़ा व पॉलिथीन तथा खेत में पराली जलाने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस ऐसे लोगों को पर्यावरण का शत्रु नाम देकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इन लोगों को चिह्नित करके उनके नाम थाने पर लिखे बोर्ड पर चस्पा होंगे। हर थाने में ऐसे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सड़क किनारे लोगों के साथ नगर पालिका के कर्मचारी कूड़ा व पॉलिथीन जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। खेतों में पराली भी जलाई ला रही है। इसे लेकर शासन सख्त हो गया है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। पुलिस को भी इस काम में लगा दिया गया है। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक सड़क किनारे कूड़ा व पॉलिथीन जलाने वालों के साथ गंदगी करने वाले, खेतों में पराली जलाने वालों को पर्यावरण का शत्रु नाम दिया गया है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। हर थाने में चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन लोगों के नाम थानों के बोर्ड पर चस्पा होंगे। इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि जो कोई ऐसा करता मिला उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले भर की पुलिस को इस बारे में कड़े निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र में पर्यावरण शत्रुओं को चिह्नित करके उनके नाम थाने के बोर्ड पर चस्पा करें। इस मामले में कोई ढ़िलाई न बरती जाए।