Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Garbage being dumped on the canal track in Najibabad

नहर पटरी मार्ग पर डाला जा रहा कूड़ा

Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Garbage being dumped on the canal track in Najibabad
नजीबाबाद में नहर पटरी मार्ग की साइड से कूड़ा हटाती जेसीबी। - फोटो : NAZIBABAD
नहर पटरी मार्ग पर डाला जा रहा कूड़ा
विज्ञापन

नजीबाबाद। वीरपुर क्षेत्र में नहर पटरी मार्ग पर नगरपालिका परिषद का कूड़ा, गंदगी और जाम से क्षेत्रवासी परेशान हैं। राहगीरों और ग्रामीणों को नहर पटरी मार्ग पर शहर का कूड़ा डाले जाने से जाम के साथ प्रदूषित वातावरण से गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद नगर क्षेत्र का कूड़ा निस्तारण के लिए करीब एक वर्ष पूर्व समीपुर रेलवे क्रॉसिंग से चिड़ियापुर नहर पटरी मार्ग पर स्थित गांव वीरपुर में ग्राम पंचायत की जमीन नगरपालिका परिषद को उपलब्ध कराई गई थी। वीरपुर, गुलालवाली, साहनपुर नानू क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि नगरपालिका परिषद के कूड़ा वाहनों द्वारा एक सप्ताह से कूड़ा नहर पटरी मार्ग के किनारे डाला जा रहा है। जिससे राहगीरों को दूषित वातावरण से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों पूर्व प्रधान बलिहार सिंह, हरजिंदर सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह संधू, जगदीप, मोहब्बत सिंह, कमरजीत सिंह ने प्रशासन और नगरपालिका परिषद से हरिद्वार मार्ग से जुड़े प्रमुख नहर पटरी मार्ग पर कूड़ा डालना बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि गत सप्ताह क्षेत्र में बारिश से कूड़ा निस्तारण स्थल पर दलदल होने के कारण नगर के कूड़ा वाहनों को नहर पटरी मार्ग के निकट कूड़ा डालना पड़ रहा था। सफाई निरीक्षक ने बताया कि जेसीबी के माध्यम से कूड़े को नहर पटरी मार्ग से तत्काल हटा दिया जाता है। उन्होंने दलदल में जल्द मलवा भरान कराकर समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा वाहनों से लगता है जाम
नजीबाबाद। हरिद्वार मार्ग से जुड़ा समीपुर रेलवे क्रॉसिंग-चिड़ियापुर नहर पटरी मार्ग कोटद्वार (उत्तराखंड) से देहरादून, हरिद्वार आवागमन का प्रमुुख नहर पटरी मार्ग है। नहर पटरी मार्ग संकरा है। 24 घंटे हजारों वाहनों का आवागमन होने से नजीबाबाद से कूड़ा लेकर आने वाले दर्जनों वाहनों से प्रात: सात बजे से 11 बजे तक कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे राहगीरों को प्रदूषित वातावरण में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed