फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganpati Bappa installed in homes with drums

ढोल बाजे के साथ घरों में स्थापित हुए गणपति बप्पा

Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa installed in homes with drums
बिजनौर। जिलेभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने ढोल बाजे के साथ अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की। अगले 10 दिनों तक भगवान श्रीगणेश की स्थापित मूर्ति की पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी का पर्व लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, भगवान गणेश की जय के जयकारे लगाए। बिजनौर के मोहल्ला जाटान, आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन आदि मोहल्लों में पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की। अगले 10 दिनों तक स्थापित मूर्तियों की सुबह-शाम पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिरों में गणपति बप्पा के भजन, आरती की जाएगी। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed