फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga's water level increased due to mountain rain, water reached three villages of Khadar

Bijnor News: पहाड़ की बारिश से गंगा के जलस्तर में फिर आया उछाल

Fri, 28 Jul 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased due to mountain rain, water reached three villages of Khadar
- गंगा खादर में गहराया चारे का संकट, खेतों में भरा पानी
विज्ञापन

- गंगा में उफान के चलते नदी के पार खेतों में किसानों का जाना हुआ बंद
- खतरे के निशान के बेहद करीब चल रहा गंगा का जलस्तर
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/जलीलपुर/चांदपुर। भले ही मैदानी इलाकों में बादलों के बरसने की गति मंद हो चुकी है, लेकिन पहाड़ की बारिश से गंगा में उफान बरकरार बना हुआ है। जलस्तर में उछाल आने की वजह से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। खादरवासियों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.60 मीटर दर्ज किया गया जबकि बुधवार को 219.40 मीटर बना हुआ था। हालांकि हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से सिर्फ एक लाख सात हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया, फिर भी बरसाती नदियों में ज्यादा पानी आने की वजह से बिजनौर बैराज तक आते आते गंगा उफान पर पहुंच रही है। उधर, बिजनौर बैराज से गंगा में एक लाख 37 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बना हुआ है। क्योंकि खतरे का निशान 220 मीटर पर है, ऐसे में 219.60 मीटर जलस्तर रहना खतरे से ज्यादा दूर नहीं है। उधर गंगा का जलस्तर बढ़ा होने की वजह से खादर में लोग मुसीबत झेल रहे हैं। उधर, जलीलपुर क्षेत्र में गंगा के निकटवर्ती गांवों में 12 जुलाई से बाढ़ के हालात बने थे। करीब दस दिन तक गंगा का पानी आबादी व सड़कों पर चलता रहा। मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पानी बढ़ने लगा था। बुधवार को स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा पर, नारनौर व पांडवनगर पुलिस चौकी के बीच, जलीलपुर से रायपुर खादर, जलीलपुर सलेमपुर खादर, जलीलपुर से मीरापुर सीकरी आदि सड़कों पर पानी चलने लगा। पांडवनगर पुलिस चौकी व रायपुर खादर में पुलिया के निकट जलस्तर ऊंचा होने के कारण बाइक, ई-रिक्शा आदि छोटे वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। हालांकि बृहस्पतिवार को अधिकांश सड़कों पर पानी कम हुआ है लेकिन खेतों में अभी भी पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर में गहराया चारे का संकट
जिले में बालावाली से लेकर जलीलपुर तक खादर इलाकों के खेतों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में चारे की फसल चौपट हो गई है या फिर चौपट होने की कगार पर है। ऐसे में किसानों के सामने चारे का संकट गहरा गया गया है। उधर, बालावाली से रावली तक गंगा के उस पार खेती करने वाले किसान अपने खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed