फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga yatra will begin from village Sabalgarh from 27 January

गंगा यात्रा 27 जनवरी से गांव सबलगढ़ से होगी शुरू

Tue, 31 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga yatra will begin from village Sabalgarh from 27 January
गंगा यात्रा 27 जनवरी से गांव सबलगढ़ से होगी शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा यात्रा अब 27 दिसंबर से नजीबाबाद ब्लॉक के गंगा किनारे बसे गांव सबलगढ़ से शुरू होगी। पहले एक जनवरी से शुरू होनी थी। बिजनौर से बलिया तक की गंगा यात्रा दो हिस्सों में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ बिजनौर से करेंगे। प्रशासन ने गंगा यात्रा की तैयारी तेज कर दी हैं। केंद्र तथा राज्य ने गंगा की निर्मलता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गंगा विहार अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में बिजनौर से बलिया तक गंगा यात्रा का कार्यक्रम है। गंगा यात्रा एक जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन प्रशासन को यात्रा का अधिकृत प्रोग्राम नहीं मिला है।

डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार शासन से गंगा यात्रा के लिए 27 जनवरी से 31 जनवरी तक की तारीख भी मिली है। शासन से यात्रा का अधिकृत कार्यक्रम आना है, लेकिन अब गंगा यात्रा 27 जनवरी से शुरू होने की अधिक संभावना है। यात्रा टू साइडेड है। एक टीम बिजनौर से चलेगी और दूसरी टीम बलिया से। दोनों टीमों का मिलन कानपुर में होगा। जिले के ब्लाक नजीबाबाद के गंगा किनारे बसे गांव सबलगढ़ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। गंगा यात्रा एक हजार किमी की है। टीम रोजाना दो सो किमी की यात्रा करेगी। यात्रा का पहला पड़ाव जहां होगा सीएम उस क्षेत्र के गांव में रात्रि प्रवास करेंगे। प्रशासन ने गंगा यात्रा की तैयारी तेज कर दी है। सीडीओ केपी सिंह ने सबलगढ़ गांव में जाकर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का निरीक्षण किया है। सीएम का गोरक्षा अभियान प्राथमिकता में है। इसको देखते हुए सीडीओ ने सबलगढ़ की गोशाला को देखा। एसडीएम नजीबाबाद संगीता ने भी गांव का निरीक्षण किया। जिले के गंगा किनारे के 21 गांवों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि सीएम किसी भी गांव में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed