फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga is cutting fields in November

नवंबर में भी खेतों में कटान कर रही गंगा, किसान बेचैन

Sun, 08 Nov 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga is cutting fields in November
नवंबर में भी खेतों में कटान कर रही गंगा
विज्ञापन

मंडावर। बारिश खत्म हुए दो महीने से ज्यादा का समय होने के बाद भी गंगा की धारा खादर में कहर बरपा रही है। गंगा की धारा गांव सीमली व मीरापुर के बीच गंगा की धारा कटान कर रही है। यह स्थिति तब है जबकि नवंबर में गंगा की धारा में बहुत कम पानी चलता है। किसानों ने प्रशासन से गंगा के कटान से निजात दिलाने की मांग की है।
उत्तराखंड के पहाड़ों पर होने वाली बारिश जिले के मैदान में कहर बरपाती है। बरसात का पानी गंगा में मिलकर खादर में आता है। जलस्तर बढ़ने से पानी तटीय गांवों के किसानों के खेतों की मिट्टी को काटकर बहा देता है। इस बार भी काफी जमीन कट गई। अगस्त में बारिश बंद होने के बाद से ही गंगा की धारा में पानी भी बहुत कम हो गया था। लेकिन कम पानी भी किसानों के खेतों में कटान कर रहा है। गंगा का पानी खेतों से काफी नीचे है लेकिन धारा धीरे-धीरे कटान कर रही है। नीचे से कटान होने पर ऊपर की मिट्टी अपने आप नदी में समा जाती है।
विज्ञापन

गंगा के कटान को देखते हुए किसान खेतों में खड़ी फसल काट रहे हैं। किसानों का कहना है कि गंगा ने यहां पर साल 2012 में कटान किया था। इसके बाद से कटान बंद था। आमतौर पर गंगा की धारा बारिश बंद होने के बाद तट से काफी दूर चली जाती है। लेकिन इस बार धारा तट के खेतों से ही सटकर चल रही है। इससे तेजी से कटान हो रहा है। कुलदीप, नीतू, सिराजुद्दीन, शौकिन, उदयवीर, पुष्पेंद्र, गजराज सिंह, सुखराम सिंह, पंकज, दलवीर सिंह आदि किसानों का कहना है कि गंगा के कटान से उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर प्रशासन ने कटान रोकने के लिए जल्दी कदम नहीं उठाए तो खेत और फसल कटकर गंगा में समा जाएंगे। अफजलगढ़ सिंचाई खंड के एक्सईएन रामबाबू का कहना है कि इस मामले में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन की स्वीकृति मिलने पर कटान निरोधी कार्य कराया जाएगा। करीब 550 मीटर में काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed