फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga is clean and Chhoiya most polluted in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर में गंगा स्वच्छ और छोइया सबसे प्रदूषित

Fri, 13 Jan 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 13 Jan 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ganga is clean and Chhoiya most polluted in Bijnor
बिजनौर का गंगा बैराज
-गंगा में 9.20 और छोइया नदी में 5.8 है डिजोल ऑक्सीजन
विज्ञापन

-नदी के पानी में छह से अधिक डिजोल ऑक्सीजन पर मानी जाती है स्वच्छ
फोटो..
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकार अभियान चला रहे है। अगर जिले की बात करें तो यहां गंगा सबसे स्वच्छ और निर्मल नदी है। मगर छोइया उतनी ही प्रदूषित है। गंगा में डिजोल ऑक्सीजन 9.20 और छोइया नदी में डिजोल ऑक्सीजन 5.8 है। गंगा का तीन जगह से सैंपल लिया गया। जिनमे से दो जगह डिजोल ऑक्सीन नौ से ऊपर ही आई है।
प्रदूषण विभाग प्रत्येक सप्ताह को नदियों के नमूने लेकर पानी की जांच करता है। विभाग की ओर से जिले में बह रही चार नदियों के अलग-अलग प्वाइंट से सैंपल लेकर जांच की जाती है। पानी की स्वच्छता देखने के लिए डिजोल ऑक्सीजन सबसे ज्यादा अहम है। डिजोल ऑक्सीजन का सामान्य मानक छह मिलीग्राम है। अगर एक लीटर पानी में डिजोल ऑक्सीजन छह मिलीग्राम से कम होती है तो मानक की दृष्टि से उस नदी का पानी स्वच्छ नहीं माना जाएगा। जिले में गंगा में डिजोल ऑक्सीजन की मात्रा नौ के आसपास है। जो अच्छी मात्रा है। जैसे-जैसे डिजोल ऑक्सीजन छह से नीचे जाती है, तो उस पानी में जीव-जंतुओं के मरने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा प्रदूूषण विभाग पानी में पीएच, कलर हाइजीन, वीओडी, सीओडी, टीएसएस, टीडीएस, टीएस, टीसी, एफसी की जांच की जाती है। नदियों से लिए पानी के ज्यादातर सैंपलों की जांच बिजनौर प्रदूषण विभाग में ही की जाती है।
विज्ञापन

नदियों के पानी के इन जगहों से लिए जाते हैं सैंपल
गंगा नदी का सैंपल बैराज, वालाबाली, रसूलपुर से लिया जाता है। हेमराज ड्रेन के पानी का सैंपल हेमराज कॉलोनी से लिया जाता है। जबकि मालन नदी के पानी का सैंपल मंडावर रोड पर पुल के पास से लिया जाता है। वहीं प्रदूषण विभाग छोइया नदी का सैंपल विवेक कॉलेज से पास से लेता है। सभी जगहों से हर सप्ताह पानी के सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी- सैंपल का स्थान- डिजोल ऑक्सीजन
गंगा- वालाबाली- 9.20
गंगा- बैराज- 9.00
गंगा- रसूलपुर- 8.80
मालन- मंडावर रोड पुल- 8.70
हेमराज- हेमराज कॉलोनी- 6.3
छोइया- विवेक कॉलेज के पास- 5.8
नोट: आंकड़े प्रदूषण विभाग से लिए गए हैं। डिजोल ऑक्सीजन की मात्रा मिलीग्राम में है।
वर्जन::
जिले में गंगा की डिजोल ऑक्सीजन अच्छी श्रेणी में है। छोइया की डिजोल ऑक्सीजन कम है। क्योंकि छोइया एक नाला है। उसमें शहर का पानी भी आकर मिलता है। फिर भी बिजनौर में नदियों के पानी की स्थिति ठीक है। .....विकास मिश्र, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed