{"_id":"6170695666a45b7126464b7a","slug":"gang-caught-stealing-in-under-construction-houses-bijnor-news-mrt561535685","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकानों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकानों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में नगीना में चोरी के पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ. धर्मव?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकानों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
बिजनौर। निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह पुलिस ने दबोच लिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नगीना के एक निर्माणाधीन मकान से हुई चोरी का खुलासा किया गया है। चोरी हुआ चार लाख का सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरों के पास से डेढ़ किलो चरस और तमंचे, चाकू भी मिले हैं।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि छह अक्टूबर की रात नगीना में कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह के निर्माणाधीन मकान में चोरी हो गई थी। चोर स्टील के दरवाजे भी उखाड़ ले गए। सागौन की लकड़ी से बने दो बड़े दरवाजों सहित बिजली और पानी फिटिंग का सामान भी चोरी हुआ था। देहरादून से मंगाई गई सजावटी टोंटी, बॉशबेसिन समेत अन्य सामान भी चोरी हुआ। जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने पड़ताल करते हुए नदीम और नाजिम पुत्रगण ताहिर निवासीगण फीना कॉलोनी अहमद नगर चांदपुर और नफीस शाह पुत्र हिकमत शाह निवासी तकिया हुसैन शाह अमरोहा को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी किया गया सभी सामान बरामद कर लिया गया।
वहीं, डेढ़ किलो चरस, दो तमंचे और एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे निर्माणाधीन मकानों में चोरी करते हैं। इससे पहले भी कोतवाली देहात के राजोपुर सादात में सात पेड़ चोरी कर लिए थे। आरोपी चरस बेचने का काम भी करते हैं। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में स्वाट से निरीक्षक नरेश कुमार, सुनील कुमार, एसआई जर्रार हुसैन, खालिद, अरुण, प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे आदि शामिल रहे।