फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganesh idol installed with cheers

जयकारे के साथ गणेश की मूर्ति स्थापित

Fri, 10 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ganesh idol installed with cheers
नजीबाबाद के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में मूर्ति की स्थापना करते श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
जयकारे के साथ गणेश की मूर्ति स्थापित
विज्ञापन

नजीबाबाद। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणपति मंदिरों में गणेश आरती व गणपति वंदना के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्ति को नमन कर श्रद्धा और आस्था व्यक्त की। सुबह से ही मंदिरों पर भगवान गणेश की पूजा के लिए श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी।

मुख्य यजमान डा. राजीव अरोड़ा व शालिनी अरोड़ा ने परिवार सहित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, संरक्षक चौ. कुलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विनय कौशिक, मंत्री रवींद्र चौहान, प्रचार मंत्री डॉ. एसके जौहर, कन्हैया वर्मा, राजन टंडन गोल्डी, पं. हनुमान ने मंत्रोच्चारण कर भगवान गणपति की मूर्ति की स्थापना की। श्री शिव शक्ति धाम मंदिर में राजपाल चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा की। मोहल्ला सेवाराम स्थित श्री नामदेव मंदिर में श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इस अवसर पर सुदेश गुप्ता, सुभाष चंद्र अग्रवाल, तरुण कुमार, सत्य प्रकाश, परवेश, अनिल सैनी, सुंदर नामदेव आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद के नामदेव मंदिर में भगवान गणेश की पूजा करते श्रद्धालु।

नजीबाबाद के नामदेव मंदिर में भगवान गणेश की पूजा करते श्रद्धालु।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed