फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gajraj coming to Amangad to quench thirst

प्यास बुझाने अमानगढ़ आ रहे गजराज

Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gajraj coming to Amangad to quench thirst
प्यास बुझाने अमानगढ़ आ रहे गजराज
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले साल सितंबर से गायब हुई बारिश से जिम कॉर्बेट के वन्य जीव परेशान हो गए हैं। वहां के वाटर होल में पानी घट रहा है। हाथियों के बड़े-बड़े झुंड अपनी प्यास बुझाने के लिए अमानगढ़ आ रहे हैं। इतनी तादाद में हाथियों के झुंड अमानगढ़ में पहले कभी नहीं आते थे। वन विभाग भी इन वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए पूरी जद्दोजहद कर रहा है और वाटर होल को भरवा रहा है।
गर्मियों में वन्य जीव भी प्यास से बेहाल हो जाते हैं। वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए वनों में वाटर होल बने होते हैं। वाटर होल को भरने का सबसे प्रमुख जरिया बारिश का पानी ही होता है। सर्दियों में बारिश होती है तो वाटर होल बिना किसी परेशानी के अपने आप ही भर जाते हैं। वाटर होल के न भरने पर वन्य जीव प्यास बुझाने के लिए जंगलों के बाहर भी जाने लगते हैं। अमानगढ़ में करीब 22 वाटर होल बने हैं। ये भी पिछले साल सितंबर से बारिश न होने की वजह से खाली रह गए थे। इन्हें भरा जा रहा है। ये वाटर होल तो भर जाएंगे लेकिन अमानगढ़ से सटे जिम कॉर्बेट में पथरीली जमीन होने की वजह से ज्यादा वाटर होल नहीं बने हैं। वहां से हाथियों के झुंड प्यास बुझाने और नहाने के लिए अमानगढ़ में आते हैं। बारिश की वजह से जिम कॉर्बेट के वाटर होल भी खाली रह गए हैं। इसलिए इस बार बड़ी तादाद में हाथियों के झुंड गर्मी में राहत पाने और अपनी प्यास बुझाने के लिए अमानगढ़ में आ रहे हैं।
विज्ञापन

अमानगढ़ में देखे गए थे 84 हाथी
अमानगढ़ में पिछले साल हुई गणना में 84 हाथी मिले थे। हाथी सामाजिक प्राणी होता है और ये एक दूसरे से भिड़ते नहीं हैं। इनकी याददाश्त बहुत तेज होती है। ये आराम से एक दूसरे के क्षेत्र में आते जाते हैं और वनों में भी रास्ते नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरवा रहे हैं पानी: डीएफओ
डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन के मुताबिक इस बार अमानगढ़ में हाथियों की बहुत मूवमेंट है। उत्तराखंड की ओर वाटर होल खाली रहने की वजह से हाथियों का मूवमेंट ज्यादा है। अमानगढ़ में सभी वाटर होल भरे हैं। अब भी लगातार पानी भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed