फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gajalkar Dushyant Kumar's death anniversary

समाज के दर्द को दुष्यंत ने लेखनी में समेटा

Thu, 31 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gajalkar Dushyant Kumar's death anniversary
नजीबाबाद में दुष्यंत स्मृति सम्मान प्रदान करते मुख्यअतिथि अमर सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था के सौजन्य से हिंदी गजलकार दुष्यंत कुमार की पुण्य तिथि पर आयोजित काव्य संध्या में कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि आकाशवाणी नजीबाबाद के एडीपी अमर सिंह ने मेरठ के वरिष्ठ साहित्यकार विजय प्रेमी और मनोज कुमार मनोज को दुष्यंत स्मृति सम्मान प्रदान किया। मुख्य अतिथि अमर सिंह और वरिष्ठ मीडियाकर्मी राकेश जाखेटिया ने कहा कि दुष्यंत कुमार ने सामाजिक दर्द को अपनी लेखनी में समेटा। वे आम जन से जुड़े ऐसे साहित्यकार थे, जिन्होंने व्यवस्थाओं पर कटाक्ष के साथ सामाजिक परिवर्तन की चेतना जगाई।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष प्रदीप डेजी के आवास पर आयोजित समारोह का आयोजन साहित्यकार सुमनेश सुमन ने सरस्वती वंदना से किया। प्रदीप डेजी के संचालन और राकेश जाखेटिया की अध्यक्षता में आयोजित काव्य संध्या में वरिष्ठ साहित्यकार सुमनेश सुमन, मनोज त्यागी, रामगोपाल भारती, अवधेश अग्रवाल, राजेंद्र त्यागी, जितेंद्र कक्कड़, कुमुद कुमार, प्रमोद कुमार प्रेम, नीरज सिंघल, अशोक सविता, आलोक त्यागी ने दुष्यंत कुमार की काव्य रचनाओं से समा बांधा।
विज्ञापन

उधर आदर्शनगर में अमन त्यागी के आवास पर महान कवि, कथाकार और गजलकार दुष्यंत कुमार को नमन किया गया। जानेमाने शायर महेंद्र अश्क की अध्यक्षता और आलोक त्यागी के संचालन में कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि इंद्रदेव भारती, मनोज त्यागी, धनीराम, वीरेंद्र प्रजापति, राजीव त्यागी, निर्भय त्यागी, मनोज शर्मा, तन्मय त्यागी, बब्बन जैदी, गोविंद कुमार, अरुण चौधरी, सुमंत कुमार ने दुष्यंत कुमार को साहित्य के क्षेत्र का मील का पत्थर और युगदृष्टा बताते हुए उनकी साहित्यक सेवाओं को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed