फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gajalkar Dushyant Kumar remembered

गजलकार दुष्यंत कुमार को किया याद

Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gajalkar Dushyant Kumar remembered
गजलकार दुष्यंत कुमार को किया याद
विज्ञापन

बरुकी। गजलकार दुष्यंत कुमार के जन्मदिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी कविताओं का काव्य पाठ किया गया।

ग्राम छितावर स्थित संसार सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं दुष्यंत कुमार के भतीजे मनोज कुमार त्यागी ने कहा कि दुष्यंत कुमार की गजलों में एक इंकलाब का भाव था। उन्होंने व्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाया और भ्रष्ट तंत्र के विरुद्ध लगातार लिखते रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद एवं बीआरसी किरतपुर आदेशपाल ने कहा कि दुष्यंत कुमार के शेर सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर समान रूप से पढ़े जाते हैं, लेकिन व्यवस्था में सुधार लाना ही दुष्यंत की गजलों की प्रासंगिकता हैं। भाजपा के गजरौला मंडल के अध्यक्ष डॉ जुगनेश कुमार ने कहा कि उन्होंने भोपाल को अपनी कर्मस्थली बनाया लेकिन उनकी भाषा में बिजनौर का अक्ष हमेशा दिखाई देता है। कार्यक्रम में नितिन मौर्य, आत्माराम, मलखान सिंह, अरुण राज, दिनेश निर्वाल, सचिन कुमार, सुभाष भुइयार, रोहित भुइयार, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed