फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fury due to non-payment of sugarcane in 14 days

कम प्रतिशत वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रवाना हुईं टीमें

Wed, 09 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fury due to non-payment of sugarcane in 14 days
सौ फीसदी मतदान के लिए जागरूक करेंगी टीमें
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन ने मतदान केंद्रों और बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। ब्लॉक में करीब 40 मतदान केंद्र और बूथ ऐसे हैं जिन पर गत विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह और उपायुक्त स्वत: रोजगार ज्ञान सिंह के निर्देश में मतदान केंद्रों और बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जागरूकता टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञान सिंह ने तहसील परिसर स्थित कृषि भवन मतदान केंद्र से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की। एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक जमीर अब्बास, डीआरपी मणि खन्ना के नेतृत्व में एनआरएलएम की पुष्पा देवी, पवन रानी, प्रियंका, दीपा, कौसरजहां की टीम प्रशासन द्वारा कम मतदान के चिह्नित किए गए मतदान केंद्रों और बूथों से संबंधित मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने राजस्व कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव की मतदाता निर्देशिका वितरण कार्य की समीक्षा की। बीएलओ, राजस्व कर्मचारियों और स्वयंसेवियों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया से संबंधित छह पन्नों की मतदाता निर्देशिका मतदान जागरूकता के लिए वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed