{"_id":"5f9404148ebc3e9bc10498a4","slug":"fury-among-farmers-due-to-not-getting-the-message-of-sugarcane-slip-dhampur-news-mrt5076582163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्ची का मैसेज न आने से किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्ची का मैसेज न आने से किसानों में रोष
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल की ओर से बृहस्पतिवार को मिल क्षेत्र की सात गन्ना समितियों को 60 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी कर दिया गया है। जो इंडेंट जारी किया गया है उसकी जारी गन्ना पर्चियों की तौल 28 को गन्ना सेंटरों पर करानी है। मगर धामपुर गन्ना समिति की ओर से जो मैसेज जारी हुए हैं वह अधिकांश किसानों के मोबाइलों पर नहीं पहुंचे। जिससे किसानों में रोष है। किसानों ने मामले की शिकायत गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार कोंट और एससीडीआई अमित कुमार पांडेय से की है।
भाकियू भानु गुट के ब्लाक अध्यक्ष हरिराज सिंह जाट ने बताया किसानों के शुक्रवार को उनके फोन पर कई किसानों के फोन आए। किसानों ने बताया गन्ना समिति की ओर से गन्ना पर्ची के मैसेज तो भेज दिए गए हैं, पर उनके मोबाइलों पर मैसेज नहीं आया। गन्ना समिति में जाकर अधिकारियों से शिकायत कर निदान कराने का प्रयास किया तो किसी अधिकारी ने उनकी सुनवाई नहीं की। गन्ना समिति में समस्या का निदान कराने को आए किसान बलवंत सिंह, घनश्याम सिंह, भूदेव सिंह का कहना है कि उनका मोबाइल भी ठीक है पर मैसेज अभी तक नहीं आया है। उधर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि धामपुर गन्ना समिति में करीब 1249 किसानों को मैसेज जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी के पास नहीं पहुंचा है तो वह समिति में आकर समस्या का निदान करा सकता है।