फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Funeral of corona infected doctor

कोरोना संक्रमित चिकित्सक का हुआ अंतिम संस्कार, छोटे पुत्र ने दी पिता को मुखाग्नि

Tue, 05 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Funeral of corona infected doctor
चांदपुर में श्मशान घाट में चिकित्सक के शव को उतारते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
कोरोना संक्रमित चिकित्सक का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

चांदपुर। कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार बने चिकित्सक के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर के सामने स्थित श्मशान घाट पर हुआ। पिता के शव को छोटे पुत्र शांतनु ने परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में पीपीई किट पहनकर मुखाग्नि दी।
नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी डा.अभय अग्रवाल भी कुछ दिनों पूर्व कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। डा. अभय मोहल्ला शाहचंदन में क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज करते थे। कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण क्लीनिक पर भी नहीं जा रहे थे। 25 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी स्याऊ के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। चिकित्सक की पत्नी को भी मेरठ में भर्ती किया गया था। दो-तीन दिन बाद आई कोरोना जांच रिपोर्ट में चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दो दिन बाद ही उनकी पत्नी की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़े पुत्र व पुत्रवधु सहित चिकित्सक के छह परिजनों को सीएचसी नूरपुर में क्वारंटीन कर दिया था और सैंपल की रिपोर्ट में बड़े पुत्र की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। उसे इलाज के लिए मुरादाबाद भर्ती कराया गया है। छोटा बेटा शांतनु अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। बीती रात चिकित्सक की मौत की सूचना के बाद मंगलवार को चिकित्सक के शव को मेरठ से शव वाहन द्वारा पुलिस वाहन के साथ राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने स्थित शमशान घाट लाया गया। साथ आई पुलिस टीम पीपीई किट पहने हुए थी। चिकित्सक के छोटे पुत्र शांतनु ने परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में पीपीई किट पहनकर पिता का अंतिम संस्कार करते हुए मुखाग्नि दी। इस मौके पर एसीएमओ डा. शैलेश जैन, एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक, कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारियों का रहा सहयोग
चांदपुर। कोरोना संक्रमण से हुई चिकित्सक के अंतिम संस्कार में कर्मयोद्धा बने नगरपालिका कर्मचारियों का सहयोग रहा। अंतिम संस्कार में काम आने लकड़ी व समस्त सामान की नगरपालिका प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई थी। नगरपालिका कर्मचारी राहत अली, फैसल हुसैन आदि ने इस कार्य में विशेष योगदान दिया। वहीं सीएचसी स्याऊ की स्वास्थ्य विभाग टीम ने इस कार्य में अपना पूरा योगदान दिया।

चांदपुर में श्मशान घाट में चिकित्सक के शव को उतारते स्वास्थ्य विभाग की टीम।

चांदपुर में श्मशान घाट में चिकित्सक के शव को उतारते स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में श्मशान घाट पर जलती कोरोना संक्रमण से मरें चिकित्सक की चिता।

चांदपुर में श्मशान घाट पर जलती कोरोना संक्रमण से मरें चिकित्सक की चिता।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed