फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Full focus on cleanliness and encroachment

मंडलायुक्त ने किया ब्लॉक पालिका व धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Full focus on cleanliness and encroachment
सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण पर रहा पूरा फोकस
विज्ञापन

नूरपुर। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने ब्लॉक कार्यालय, नगरपालिका व धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बुधवार की दोपहर मंडलायुक्त सबसे पहले ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का निरीक्षण कर ब्लॉक में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने खंड विकास अधिकारी दिनेशचंद्र शर्मा को पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर पालिका कार्यालय पहुंचे और ईओ अजीत कुमार से नगर की साफ सफाई व शहर के कूड़ा निस्तारण की जानकारी ली। कमिश्नर ने एक माह में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कूड़ा उठाने के लिए घरों पर मामूली टैक्स लगाए जाने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पहले अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस दें। उन्होंने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नालियों की सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मंडी समिति में बने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी से अब तक हुई खरीद की जानकारी लेते हुए किसानों को क्रय केंद्र पर असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम हिमांशु वर्मा, तहसीलदार सुनील कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने किया स्वागत
ब्लॉक में निरीक्षण के लिए पहुंचे मंडलायुक्त का ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने स्वागत किया। मंडलायुक्त ने ब्लॉक प्रमुख से विकास कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed