फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fruit market will start from today in Sribagh Ramlila Maidan

श्रीबाग रामलीला मैदान में फल मंडी आज से लगेगी

Wed, 13 May 2020 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Fruit market will start from today in Sribagh Ramlila Maidan
श्रीबाग रामलीला मैदान में फल मंडी आज से लगेगी
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने कहा कि नगर के भीतरी भाग में स्थित मछली बाजार में लगने वाली फलों की मंडी 14 मई से हाईवे 74 पर श्रीबाग रामलीला मैदान में शिफ्ट होगी। फल आढ़तियों से हुई वार्ता में आदेश जारी कर दिया गया है। जबकि बड़ी मंडी से सब्जी मंडी को 26 मार्च को शिफ्ट किया जा चुका है।
मछली बाजार से फल मंडी को हटाने को शिवसेना के प्रदेश सचिव विजय जैन और संयम जैन की ओर से मांग की जा रही थी। मंगलवार को विजय जैन की इस मामले को ईओ से नोकझोंक भी हुई थी। विजय जैन ने चेतावनी दी थी कि कि फल मंडी को नहीं हटाया गया तो लॉकडाउन में आंदोलन को विवश होना होगा।
विज्ञापन

पालिका ईओ ने बताया कि मंगलवार को ही फल आढ़ती ऐसोसिएशन को नोटिस जारी किया। बुधवार को ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पालिका पहुंच कर ईओ मनोज कुमार रस्तोगी से वार्ता की। जिसके बाद ं ईओ ने फल मंडी को हाईवे 74 स्थित श्रीबाग रामलीला मैदान में 14 मई से शिफ्ट कर देने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि अब फल मंडी श्रीबाग रामलीला मैदान में ही लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर मास्क के मिलने पर जुर्माना लगेगा : ईओ
ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि मंडी में जो भी व्यापारी बगैर मास्क के नजर आएगा। उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। मंडी में व्यापारियों और ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग के रूप में दो-दो गज की दूरी बनानी होगी। चिह्नित व्यापारियों को दुकानों 10 बजे तक दुकान खोलने का निर्धारित किया गया है। दस बजे के बाद जो भी दुकान खुली मिलेगी, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed