फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Frost and cold wave increase cold, temperatures drop

Bijnor News: कोहरा और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, गिरा तापमान

Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Frost and cold wave increase cold, temperatures drop
बिजनौर में मंगलवार को ठंड में जाती युवती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बारिश होने के बाद सोमवार देर रात से ही जनपद में कोहरा छा गया। करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चली शीतलहर ने जनमानस को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। हाईवे और सड़कों पर वाहन कोहरे के कारण रेंग रेंग कर गंतव्य तक पहुंचे।
रविवार और सोमवार को जनपद मेें मौसम खराब रहा। रुक-रुक कर बारिश हुई है। बारिश होने के अगले दिन मंगलवार कोआर्द्रता 88 प्रतिशत रही। इस कारण जनपद में कोहरा अधिक छाया। नगीना वेधशाला के अनुसार मंगलवार को जनपद का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार की बेला की शुरूआत कोहरे से हुई। कोहरा इतना ज्यादा था कि वाहन चालकों को करीब पांच मीटर की दूरी का ही दिखाई दे रहा था। वाहन चालक इंडीकेटर लाइटों और सड़क व हाईवे की सफेद पट्टी के सहारे धीमी चाल से अपने गंतव्य तक पहुंचे। कोहरा सुबह बारिश की तरह बरसा और धूप निकलने तक मौसम में ठंड ज्यादा रही। चिकित्सकों ने इस माैसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed