फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Friends had killed Rahul to avenge the insult

Bijnor News: हल्दौर - दोस्तों ने ही की थी राहुल की हत्या

Thu, 24 Aug 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Friends had killed Rahul to avenge the insult
हल्दौर में राहुल हत्याकांड के पकड़े गए हत्यारोपी।
----------- लखनऊ के लिए खास
विज्ञापन

- पुलिस ने सिविल जज के भतीजे की हत्या का खुलासा किया
- राहुल की पत्नी व ससुर की नामजदगी गलत पाई गई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। पुलिस ने लखनऊ में तैनात सिविल जज गजेंद्र सिंह के भतीजे राहुल हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। हत्यारोपी बचपन के ही दोस्त निकले, उन्होंने बेइज्जती का बदला लेने के लिए अपने ही दोस्त राहुल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक के ससुर और पत्नी के नामजदगी गलत पाई गई है।




गांव प्रेमनगर निवासी किसान राहुल सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह का शव 21 अगस्त को मकान की पहली मंजिल की छत पर रक्तरंजित अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। ग्रामीणों के अनुसार सुरेंद्र सिंह जलालपुर हसना के रहने वाले थे, करीब 35 वर्ष पूर्व वह प्रेमनगर आकर मकान बनाकर रहने लगे। राहुल की जलालपुर हसना निवासी तीन युवकों से दोस्ती हो गई। तीनों दोस्तों का राहुल के घर आना जाना रहता था। राहुल कुमार तीनों युवकों व उनके परिजनों को सार्वजनिक स्थलों पर बेइज्जत करता था। तीनों दोस्तों ने 18 अगस्त को योजना बनाई और राहुल कुमार को अत्यधिक शराब पिलाकर उसी रात उसकी डंडों से पीटकर हत्या कर मौके से फरार हो गए। राहुल की मां ने पुलिस को बताया कि फोन पर राहुल के दोस्त ने उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर राहुल की मां अपने दूसरे बेटे के साथ घर पहुंची तो मेन गेट बंद बाहर से बंद था अंदर से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन

राहुल की मां को घर के अंदर पहुंचने पर उसका शव मकान की छत की पहली मंजिल पर रक्तरंजित अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को सीढ़ियों व कई अन्य जगह-जगह खून के धब्बे, सिर के बाल पड़े मिले। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे गांव मोहनपुर तिराहे के निकट राहुल कुमार पुत्र भीम सिंह, निपेंद्र उर्फ कलुआ पुत्र पुत्र भगवंत सिंह व कामेंद्र उर्फ चुटकी पुत्र ओमकार सिंह निवासीगण थाना हीमपुर दीपा के गांव जलालपुर हसना को गिरफ्तार कर चालान किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस को हत्या में प्रयुक्त डंडा, खून से सने कपड़े, गिलास, लोटा, शराब के पाउच व मोबाइल कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें नामजद कराया, वह जांच में निर्दोष मिले

गांव प्रेमनगर निवासी राहुल कुमार हत्याकांड में उसकी मां प्रमोद देवी ने शक के आधार पर चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव कौशल्यापुर निवासी उसके ससुर तेजपाल सिंह, साला सचिन कुमार व पुत्रवधू शीलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ये लोग निर्दोष पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed