फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Freight train power failure, several trains halted

Bijnor News: मालगाड़ी की पावर फेल, कई ट्रेनें रुकीं

Thu, 22 Jan 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Freight train power failure, several trains halted
नजीबाबाद स्टेशन पर खड़ी की गई ट्रेन। संवाद
धामपुर-नजीबाबाद। चकराजमल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की पावर फेल होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। कई यात्री गाड़ियों को धामपुर, हबीबवाला और नगीना रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

लाइन क्लियर न होने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को धामपुर, कामाख्या एक्सप्रेस को हबीबवाला और लिंक एक्सप्रेस को नगीना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। लगभग एक घंटे बाद मुरादाबाद से दूसरी पावर मंगवाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया। उधर देहरादून से चलकर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 16 बजकर 35 मिनट से 16 बजकर 55 मिनट के बीच धामपुर रेलवे स्टेशन से गुजरती है।
विज्ञापन

बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को लगभग एक घंटा सात मिनट तक धामपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री ट्रेन से निकलकर बाहर प्लेटफार्म आकर खड़े हो गए। वंदे भारत एक्सप्रेस को देर शाम 18 बजकर 17 मिनट पर रवाना किया गया। रेल यातायात सुचारु होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। रनथ्रू सहित दो ट्रेनों को नजीबाबाद स्टेशन पर रोका : अनजीबाबाद में धामपुर के चकराजमल स्टेशन क्षेत्र में मालगाड़ी का इंजन फेल होने से रनथ्रू सहित दो ट्रेनों को नजीबाबाद स्टेशन पर रोका गया। हरिद्वार से प्रयागराज संगम जा रही 14230 डाउन एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन पर 5:25 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन का रेल ट्रैक प्रभावित होने के कारण ट्रेन को रेल ट्रैक क्लीयर होने तक नजीबाबाद स्टेशन तक रोका गया। उधर, अमृत से न्यू जलपाईगुरी के बीच संचालित स्पेशल रनथ्रू ट्रेन 04654 को नजीबाबाद, धामपुर रेल लाइन क्लीयर नहीं होेने के कारण 5:35 बजे नजीबाबाद स्टेशन पर रोका गया। दोनों ट्रेनें सवा से डेढ़ घंटा प्रभावित हुईं।

नजीबाबाद स्टेशन पर खड़ी की गई ट्रेन। संवाद

नजीबाबाद स्टेशन पर खड़ी की गई ट्रेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed