फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Freezing people, imprisoned in homes

ठंड से ठिठुरे लोग, घरों में हुए कैद

Wed, 18 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Freezing people, imprisoned in homes
ठंड से ठिठुरे लोग, घरों में हुए कैद
विज्ञापन

बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी सर्दी का सितम जारी रहा। सुबह के समय आंशिक कोहरा छाया रहा और पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे ठंडक में काफी इजाफा हुआ। दूसरे दिन भी बच्चे ठंड से ठिठुरते हुए घर से स्कूल और स्कूलों से घर जाने के लिए मजबूर हुए। बच्चों ने डीएम से शीतकालीन अवकाश कराने की मांग की है।

जिले में सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कड़ाके की सर्दी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मंगलवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा। मौसम में ठिठुरन बरकरार बनी रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सर्द हवाएं चलने से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। लगातार तापमान गिरने से ठंडक में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी जिले में कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। लोग अपने घरों से बहुत आवश्यकता होने पर ही पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर निकले। ठंड से निजात पाने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। बच्चे दूसरे दिन भी कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल में पहुंचे। छुट्टी के बाद भी बच्चों को ठंड से राहत नहीं मिली और ठंड में ही अपने घरों को पहुंचे। स्कूली बच्चों ने डीएम से शीतकालीन अवकाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed