{"_id":"6339e2d99fe27e50396bbb6c","slug":"freedom-to-make-non-violence-and-truth-a-weapon-bijnor-news-mrt607944287","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिंसा और सत्य को हथियार बनाकर दिलाई आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिंसा और सत्य को हथियार बनाकर दिलाई आजादी
विज्ञापन
बिजनौर में नेहरू स्टेडिय मे गांधी जयंती पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के गुब्बारे छोड़ते अति
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिंसा और सत्य को हथियार बना दिलाई आजादी
बिजनौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा, सत्य और प्रेम को अपना हथियार बना कर देश को आजाद कराने में जो भूमिका निभाई, उससे पूरा विश्व आज भी आश्चर्यचकित है, उनके निस्वार्थ संघर्षों के फलस्वरूप ही देश को आजादी हासिल हुई। यह बात अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही।
सभी अधिकारियों ने दोनों महापुरुष महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि देश महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को याद करता है और उनकी शिक्षाओं और विचारों से प्रेरणा प्राप्त करने का संकल्प लेता है।
एसपी ने छात्रों को नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
नेहरू स्टेडियम में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने ‘नया सवेरा, एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ नामक थीम के साथ संचालित कार्यक्रम को सफल बनाने, जन सामान्य को जागरूक करने तथा इस अभियान को जन आंदोलन का रूप प्रदान करने के लिए शहर के सभी इंटर कॉलेजों के छात्र एवं छात्राओं को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की कराई शपथ ग्रहण कराई। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और सीडीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह ने किया झंडारोहण
कलक्ट्रेट प्रांगण में महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र संग्राम सेनानी लेखराज सिंह ने झंडारोहण कर किया गया। बाद में राष्ट्रगान एवं गार्ड ऑॅनर का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित किया।
स्कूली छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी
सभी इंटर कॉलेजों के छात्र एवं छात्राओं को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ से पहले पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गुब्बारों के साथ नशा मुक्ति अभियान की थीम को गुब्बारों के साथ हवा में छोड़ा गया। स्कूली छात्रों ने द्वारा शहर के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली।

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में गांधी जयंती पर नशा मुक्ति की शपथ दिलात एसपी दिनेश सिंह।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में गांधी जयंती पर नशा मुक्ति की शपथ लेते छात्र छात्राएं।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में गांधी जयंती पर घ्वजारोहण करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का लेखरा?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर कलक्ट्रेट में अधिकारियों को शपथ दिलाते एडीएम।- फोटो : BIJNOR