{"_id":"610c28af8ebc3e88e51ab6d5","slug":"free-ration-distributed-to-the-beneficiaries-in-the-anna-mahotsav-bijnor-news-mrt5506243169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न महोत्सव में लाभार्थियों को बांटा मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न महोत्सव में लाभार्थियों को बांटा मुफ्त राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्न महोत्सव में लाभार्थियों को बांटा मुफ्त राशन
बिजनौर/मंडावर। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ पात्रों को ही देने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों से सीधे संवाद करना इस बात का प्रतीक है कि 15 करोड़ लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न व्यवस्था में पारदर्शिता का पालन किया जा रहा है।
नई बस्ती स्थित कस्तूरबा बाल विद्या निकेतन में आयोजित अन्न महोत्सव में मंडलायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनको पूर्ण मानक एवं पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जाए और पात्र व्यक्ति के अधिकारों का हनन कर कोई भी अपात्र व्यक्ति उक्त योजनाओं का लाभ अर्जित न कर सके। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सहयोग मांगा। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा वेश्विक महामारी कोविड-19 के भयानक काल के दौरान शासन द्वारा पूर्ण प्रयास किया गया कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और उन्हें एवं उनके परिवार को भरपूर भोजन की समुचित उपलब्धता बनी रहे। जादूगर एनए पाशा जादू के जरिये योजनाओं की जानकारी दी।
नगर पालिका बिजनौर के वार्ड नंबर सात के सभासद व भाजपा नेता दीपक गर्ग मोनू ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन प्रति व्यक्ति प्रतिमाह गेहूं, चावल का वितरण करवाया। मंडावर में प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड धारकों एवं खाद्यान्न सुरक्षा कार्ड धारकों को निशुल्क पांच किलो राशन प्रति यूनिट के हिसाब से वितरित किया गया। ग्राम तैयब पुरकाजी उर्फ काजीवाला, औरंगाबाद शकूरपुर, सैफपुर बंगर उर्फ नाई वाला में भी राशन वितरण किया गया।