{"_id":"65f9d3ef5823fb236603c096","slug":"fraud-worth-crores-of-rupees-in-the-name-of-chit-fund-company-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-121020-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चिटफंड कंपनी के नाम से करोड़ों रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चिटफंड कंपनी के नाम से करोड़ों रुपये की ठगी
Tue, 19 Mar 2024 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर। तीन लोगों पर चिटफंड कंपनी के नाम पर और एजेंट बनाकर कम्पनी में रुपये जमा कराकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव स्याऊ निवासी सरफराज अहमद ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी शमसेर अहमद ने एक सोसाइटी के नाम से बिजनौर में आफिस खोला था। शमसेर ने अपने आप को कंपनी में एजीएम बताया था। शमशेर ने लोगों को अभिकर्ता बनाकर बिजनौर जिले से कंपनी में करीब दस करोड़ रुपये जमा कराए थे। सन 2019 के बाद ये लोग आफिस बंद कर फरार हो गए थे। लेकिन शमशेर फिर भी लोगों को पैसा दिलाने में खर्चे के नाम पर अभिकर्ताओं से पैसा लेता रहा। शमशेर ने उससे चार वर्ष में 353000 रुपये पैसा दिलाने के नाम पर कंपनी की जमीन का बैनामे के नाम पर ठगी की है। आरोपी ने बिजनौर निवासी जसविंद से दो लाख रुपये, गांव लुहारपुरा निवासी प्रधान जयपाल सिंह से 150000 रुपये, गांव खेड़की निवासी मोहम्मद रफी से 132000 रुपये, लक्खीवाला निवासी दलजीत व अशोक से 69300 रुपये, मलखान व राजेन्द्र से 80000 रुपये, खतोली निवासी राकेश कुमार से तीन लाख ठगे हैं। इनमें कुछ पैसा बैकों तथा ज्यादा पैसे नकद लिया गया है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है