{"_id":"6339dda7f2ee0b71ec3bec9a","slug":"fraud-report-filed-on-three-including-colonizer-bijnor-news-mrt607941061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनाइजर समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनाइजर समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनाइजर समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
नहटौर। रियल एस्टेट कंपनी के मालिक सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिन पर 4,32,000 रुपये लेकर भी बैनामा नहीं करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी शहजाद ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी मोहम्मद सलमान ने रियल एस्टेट सर्विस के नाम से कंपनी खोल रखी है। वह प्लॉट बेचने व खरीदने का काम करता है। उसकी मोहम्मद सलमान व उसके रिश्तेदार गांव पाडला निवासी फारूख व एक अन्य सलीम से अच्छी जान पहचान है। जिन्होंने धामपुर मार्ग पर कश्मीरी पेट्रोल पंप के पास कॉलोनी में 100 और 170 गज के दो प्लॉट बेचने के लिए तय किए। चार हजार रुपये प्रति गज तय किए गए थे। उससे तीनों ने दो अन्य व्यक्तियों के सामने दो बार में 4,32,000 रुपये ले लिए, बाकी रकम किस्तों में देनी तय हुई थी। उसने तय रकम की अदायगी कर दोनों प्लॉट का बैनामा करने के लिए कहा तो मना कर दिया और दी गई रकम भी वापस नही लौटा रहे। कोतवाल पंकज तोमर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर दी गई है।