{"_id":"683a0044dcb82d26c9050614","slug":"fraud-of-rs-373-lakh-in-the-name-of-running-a-youtube-channel-bijnor-news-c-27-1-bij1007-151100-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूट्यूब चैनल चलाने के नाम पर 3.73 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूट्यूब चैनल चलाने के नाम पर 3.73 लाख की ठगी
Sat, 31 May 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 31 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)। नोएडा में एक न्यूज चैनल की रिपोर्टर से यूट्यूब चैनल चलाने के नाम पर नूरपुर निवासी युवक ने तीन लाख 76 हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला का आरोप है कि आरोपी अपना धर्म छिपाकर उससे धोखाधड़ी करता रहा।
अमरोहा जनपद के थाना हसनपुर आदर्श कॉलोनी रेहरा की रहने वाली युवती ने नूरपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 26 जनवरी 2025 को उसने अपने न्यूज चैनल में दिल्ली राजपथ पर होने वाले कार्यक्रम की कवरेज से संबंधित बात हुई थी। वहां से सुनीता नाम की महिला ने उसे सिकंदर जेटली निवासी मुरादाबाद का मोबाइल नंबर दिया। सिकंदर ने उसे बताया कि वह चार वर्षों से न्यूज चैनल में काम कर रहा है। उसने साथ में मिलकर यूट्यूब चैनल चलाने की बात कही।
इसके लिए उसने तीन लाख 73 हजार रुपये उससे ले लिए। दोनों ने छह माह तक इस चैनल को चलाया। रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वह युवक मुरादाबाद की बजाय नूरपुर निवासी सिकंदर आलम निकला। वह उसे अपनी गलत पहचान बताता रहा। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।