फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fraud in the name of MLA's son's fees

विधायक के बेटे की फीस के नाम पर ठगी

Fri, 13 Mar 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of MLA's son's fees
विधायक के बेटे की फीस के नाम पर ठगी
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। एक व्यक्ति ने खुद को नगीना का विधायक बताकर मनी ट्रांसफर का कारोबार करने वाले व्यापारी से 27663 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। विधायक के घर पहुंचने पर व्यापारी को अपने साथ ठगी का पता चला। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगीना के बाजार बारादरी में स्थित श्याम ट्रेवलर्स फर्म के स्वामी आलोक अग्रवाल मनी ट्रांसफर का काम भी करते हैं। शुक्रवार शाम आलोक अग्रवाल ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि आठ मार्च को दोपहर करीब एक बजे उसके मोबाइल फोन कॉल आई तथा कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को नगीना विधायक बता कर कहा कि वह बाहर है और अपने बेटे की फीस जमा करने के लिए उसे 27663 रुपये ट्रांसफर कराने हैं। आलोक का कहना है की उसने फोन करने वाले व्यक्ति को रकम ट्रांसफर करने के लिए कई बार मना किया लेकिन बार-बार कहने पर वह दबाव में आ गया। उसने कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा बताए गए इलाहाबाद बैंक के खाते में 27663 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब वह विधायक के घर पहुंचा तब उसे ठगी का पता चला। वहां पता चला कि मोबाइल फोन नंबर एवं खाता नंबर विधायक का नहीं है तथा उन्होंने कोई रकम ट्रांसफर नहीं कराई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक मनोज पारस का कहना है कि उनके व उनके परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा किसी तरह की कोई रकम अपने किसी भी खाते में ट्रांसफर नहीं कराई गई है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आना बताया गया है वह नंबर तथा जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई है वह खाता भी उनके एवं उनके परिवार के किसी सदस्य का नहीं है। जिस भी व्यक्ति ने उनके नाम का दुरुपयोग कर ठगी करने का काम किया है उस व्यक्ति के खिलाफ वह कड़ी कार्रवाई के लिए प्रशासन से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed