फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fraud in online shopping, parcel turned out to be empty

Bijnor News: ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी, खाली निकला पार्सल

Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fraud in online shopping, parcel turned out to be empty
ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी, खाली निकला पार्सल
विज्ञापन

बिजनौर/अफजलगढ़। तू डाल डाल, मैं पात पात, यह कहावत साइबर ठगी में चरितार्थ हो रही है। दरअसल, ठगी के किसी एक तरीके से लोग जागरूक होते हैं, तो साइबर अपराधी किसी दूसरे तरीके से फंसाने का प्रयास कर देते हैं। ताजे मामले फल विक्रेता से ठगी के प्रयास और ऑनलाइन खरीदारी में पार्सल का खाली निकलना सामने आए है। ठग हसीनाएं भी युवाओं को शिकार बनाने के लिए जाल फेंक रही हैं। लोगों को वीडियो कॉलिंग के सहारे ठगने का सिलसिला जारी है। हालांकि इस तरह की ठगी का शिकार हुए लोग शिकायत भी नहीं करते हैं।
केस नंबर एक
अफजलगढ़ के मोहल्ला बेगमसराय निवासी सुनील ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर एक गन माइक का ऑर्डर किया। पार्सल की डिलीवरी दो दिन बाद बृहस्पतिवार को की गई। पार्सल प्राप्त कर देखा तो बाक्स पूरी तरह खाली था। अब पीड़ित खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

केस नंबर दो
नगीना के रहने वाले नौशाद अली ने बताया कि उसके पास कॉल आई। जिसने खुद को आर्मी का जवान बताते हुए पूछा कि स्टेशन के पास ठेला लगाते हो, हां में जवाब मिलते ही ठग ने फलों के ऑर्डर दिए। नौशाद मंडी से करीब दस हजार के फल खरीद लाया, फल की कीमत अदा करने के लिए कॉलर ने अकाउंट नंबर मांगा और गूगल पे पर भुगतान से मना किया। ठेले वाला अकाउंट नंबर देने ही जा रहा था कि पड़ोसी दुकानदार ने उसे जागरूक कर दिया और शिकार होने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर तीन
अपना चेहरा दिखाओ ना...ये मैसेज करते हुए ठग हसीना ने एक युवक को शिकार बनाने का प्रयास किया। इसी के साथ ही युवती की ओर से एक अश्लील वीडियो भेजी गई। नाम न छापने की शर्त पर युवक ने बताया कि उसने इस युवती को वीडियो कॉल कर दी थी, लेकिन वह मामले को समझ गया और अपना चेहरा नहीं दिखाया। जिस पर युवती ने मैसेज किया, अपना चेहरा दिखाओ ना।

केस नंबर चार
वीडियो कॉल पर फुल ऑपन का मैसेज मिलते ही बिजनौर शहर के एक मोहल्ले में रहने वाला युवक सतर्क हो गया। युवक ने बताया कि उसे चैटिंग करते हुए ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह तुरंत ही मामले को समझ गया। उसने वीडियो कॉल होने से पहले ही चैटिंग बंद करते हुए पीछा छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed