{"_id":"65f75bdbbc1b9b8d7a0917f4","slug":"four-voting-site-extremely-sensitive-nine-sensitive-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-110028-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चार मतदेय स्थल अत्यंत संवेदनशील, नौ संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चार मतदेय स्थल अत्यंत संवेदनशील, नौ संवेदनशील
Mon, 18 Mar 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस-प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। थाना क्षेत्र में कुल 127 गांव शामिल हैं। इनमें 207 मतदेय स्थल, 110 मतदान केंद्र शामिल हैं। इनमें चार मतदेय स्थल अत्यंत संवेदनशील और नौ संवेदनशील हैं।
कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रत्येक मतदेय स्थल और मतदान केंद्र का अधिकारियों के साथ गहनता से निरीक्षण किया जा रहा है। मतदेय स्थलों और केंद्रों के पूर्व में हुए चुनाव के रिकॉर्ड को खंगाल कर अध्ययन किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि किसी मतदेय स्थल और केंद्र पर चुनाव को लेकर किसी प्रकार का दंगा फसाद तो नहीं हुआ है। यदि रिकॉर्ड में उल्लेखित है या फिर संबंधित स्थलों के लोगों की ओर से कोई जानकारी दी जाती है तो ऐसे केंद्रों को अत्यंत संवेदनशील या संवेदनशील कैटेगरी में शामिल कर कार्रवाई जा रही है।
कोतवाल ने बताया कि लगभग सभी मतदान केद्रों और मतदेय स्थलों का भ्रमण किया जा रहा है।
- इन स्कूल-कॉलेजों में होगी फोर्स के ठहरने की व्यवस्था
कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर गैर प्रदेशों से आने वाले फोर्स को ठहराने के लिए 15 स्कूल-कॉलेजों को चिह्नित किया गया है। इन कॉलेज में सरस्वती विद्या मंदिर, पृथ्वीराज चौहान इंस्टीट्यूट, एजुकॉल स्कूल, सेंट मैरी स्कूल स्कॉलर वैली, धामपुर डिग्री कॉलेज धामपुर कृषि, धामपुर डिग्री कॉलेज धामपुर लॉ, सारंग काॅन्वेंट स्कूल, कन्या इंटर कॉलेज धामपुर, लाला केदारनाथ बालिका विद्या मंदिर, शिखर शिशु सदन, आशा देवी मेमोरियल स्कूल, केएम इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
- अब तक 4000 लोगों पर हो चुकी कार्रवाई : सीओ धामपुर
पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम कुमार ने बताया कि उनकी सर्किल में धामपुर, नहटौ, स्योहारा तीन थाने शामिल है। इन सभी तीनों थाना क्षेत्रों में मिलाकर अब तक लगभग 4000 से अधिक लोगों के खिलाफ चुनाव के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी भी ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने का प्रयास किया जा रहा है जिनका चुनाव के दौरान पिछला रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं है।