{"_id":"5e42fe018ebc3ee5a554a7ee","slug":"four-robbers-arrested-along-with-itbp-soldiers-bijnor-news-mrt468471950","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सेल्समैन से हुई लूट का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सेल्समैन से हुई लूट का किया खुलासा
विज्ञापन
आईटीबीपी के सिपाही सहित चार लुटेरे दबोचे
बिजनौर। कोतवाली देहात पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व बीयर की दुकान के सेल्समैन के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया है। आईटीबीपी के सिपाही ने अपने साथियों के साथ इस घटना का अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट में शामिल आईटीबीपी के सिपाही समेत चारों लुटेरों को दबोचकर लुट में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की है।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक किरतपुर थाने के गांव भनेड़ा निवासी सुनील कुमार बुंदकी शुगर मिल पर बीयर की दुकान का सेल्समैन है। 29 दिसंबर को बाइक से वह घर आ रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने हिंदपुर पुलिया के पास सुनील की बाइक, मोबाइल और 20 हजार रुपये लूट लिए थे। कोतवाली देहात पुलिस ने अकबराबाद तिराहे से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव महलकी निवासी विनोद उर्फ आचिन, किरतपुर थाने के गांव ब्रह्मजीत उर्फ चंदपुरा निवासी अंकुल, राहुल व नगीना देहात थाने के गांव चांदवाला उर्फ अब्दुलरहमानपुर निवासी शुभम उर्फ काले को दबोच कर उनसे लूट के 8530 रुपयेे, लूटी गई बाइक, मोबाइल बरामद की है। विनोद उर्फ आचिन आईटीबीपी का सिपाही है। असम के गुवाहाटी में तैनात है। काफी समय से वह ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। उसने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। एसपी ने लूट का खुलासा करने वाली टीम में शामिल कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संजय धीर दरोगा प्रदीप कुमार समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषण की है।
ले रखी है महंगी बाइक
पुलिस के मुताबिक आईटीबीपी का सिपाही विनोद ने महंगी बाइक ले रखी है। इस बाइक से ही वह घूमता था। लूट में भी इस बाइक को इस्तेमाल किया गया। पुलिस के मुताबिक विनोद दोस्तों के साथ शराब पीता था। इतनी कीमत की बाइक उसके पास कहां से आई पुलिस ये पता लगाने में भी जुटी है।