{"_id":"656b70a75649f231eb043d28","slug":"four-players-including-vikramaditya-kulkarni-in-the-race-for-the-title-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-15219-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विक्रमादित्य कुलकर्णी सहित चार खिलाड़ी खिताब की दौड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विक्रमादित्य कुलकर्णी सहित चार खिलाड़ी खिताब की दौड़ में
विज्ञापन
- विवेक कॉलेज में चल रही ओपन अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता
-आज 10 प्रतिभाशाली खिलाडि़यों के साथ एकसाथ मुकाबला खेलेंगी अंतरराष्ट्रीय मास्टर एंजेला फ्रांको
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विवेक कॉलेज में चल रही ओपन अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांचवां राउंड खेलकर विक्रमादित्य कुलकर्णी चार खिलाड़ी खिताब की दौड़ में आगे चल रहे हैं। रविवार को एक खास कार्यक्रम के तहत कोलंबिया की अंतरराष्ट्रीय मास्टर एंजेला फ्रांको इस प्रतियोगिता में खेल रहे 10 प्रतिभाशाली बच्चों के साथ एकसाथ मुकाबला खेलेंगी।
शनिवार को टॉप सीड महाराष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय मास्टर विक्रमादित्य कुलकर्णी नें पांचवें राउंड में उत्तर प्रदेश के स्पर्श यादव को मात देकर अपनी जीत दर्ज की। तामिलनाडु के अंतरराष्ट्रीय मास्टर बालासुब्रमण्यम रामनाथन ने उत्तर प्रदेश के आयुष सक्सेना को पराजित किया। इसके बाद मोहम्मद समीद ने अंशु वर्मा और गोपाल कृष्ण माहेश्वरी ने रविश चौधरी को मात देकर पांचवां अंक बनाकर संयुक्त बढ़त बनाई।
सेमीफाइनल मुकाबले में गोपाल का सामना विक्रमादित्य से होगा। समीद और रामनाथन मुकाबला खेलेंगे। पांचवे राउंड के बाद अंडर-7 आयु वर्ग से मध्य प्रदेश के मेदांत जैन, उत्तर प्रदेश के अनय अग्रवाल, अंडर-9 आयु वर्ग से दिल्ली के ध्रुव गुप्ता, बंगाल के रिशव मोंदल, अंडर-12 आयु वर्ग में दिल्ली के अमृत्य कुमार और राजस्थान के ओजस जोशी, अंडर-15 आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश के आयुष सक्सेना और दिल्ली के दक्ष गोयल को चयनित किया गया है। छठे राउंड के बाद दो अन्य खिलाड़ियों का चयनित किया जाएगा।