फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four miscreants who shot Saraf arrested

Bijnor News: सराफ को गोली मारने वाले चार बदमाश दबोचे

Wed, 21 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants who shot Saraf arrested
सराफ को गोली मारने वाले चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। सराफ से लूट के प्रयास में गोली मारकर घायल करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए चार आरोपियों में दो आरोपी रेकी कर रहे थे जबकि दो ने वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया।
बुधवार को एएसपी देहात राम अर्ज ने खुलासा करते हुए बताया कि 11 दिसंबर को शादीपुर के रहने वाले भोलेनाथ वर्मा बरुकी स्थित आभूषणों की दुकान को बंद करके घर लौट रहे थे। भोलेनाथ वर्मा पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर शादीपुर की पुलिया के पास पहुंचे तो दो बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया, जिन्होंने लूट का प्रयास किया, विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। अब पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी संजू सैनी पुत्र वीर सिंह निवासी सब्दलपुर रेहरा थाना हीमपुर दीपा, हेमेंद्र उर्फ गोली उर्फ अनुज पुत्र मदन सिंह निवासी अलावलपुर, भोला उर्फ टीटू पुत्र धर्मवीर निवासी फरीदपुर दर्गो और रिकुल पुत्र राजीव निवासी गांव भटियाना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने घेराबंदी होने पर पुलिस पार्टी पर फायर भी झोंक दिया था लेकिन पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस वारदात को संजू सैनी और हेमेंद्र ने अंजाम दिया था जबकि भोला और रिकूल ने रैकी की थी। आरोपियों के पास से दो बाइक बरामद की गई हैं, जिनमें एक एक बाइक को अनुज और हेमेंद्र ने हरिद्वार से चोरी किया था। इस चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी, यह नंबर एक कार का निकला। आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक, दो तमंचे, दो चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, एसएसआई उमेश चंद, एसआई योगेश कुमार, स्वाट एसआई शौकत अली आदि शामिल रहे।
तीन हजार में बेच दी बाइक
सराफ से लूट के प्रयास की वारदात को अंजाम देते हुए जिस अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया गया, वह आरोपियों ने मुरादाबाद के एक आरोपी को तीन हजार में बेच दी। पुलिस वहां तक पहुंची तो आरोपी किराए के मकान मेें रहने वाला गुड्डू वहां से सामान लेकर फरार हो गया।

21 की उम्र में 23 मुकदमे
पकड़े गए बदमाशों में शामिल संजू सैनी की उम्र अभी महज 21 साल है। जिस पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। संजू सैनी पर हल्दौर थाने में गैंगस्टर का केस भी दर्ज है। बाकी अन्य तीन आरोपियों की उम्र भी 21 से 22 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed