फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four members of interstate vehicle thief gang arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four members of interstate vehicle thief gang arrested
अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 12 मोटरसाइकिल और एक की स्कूटी बरामद की है। आरोपियों से एक तमंचा, कारतूस और तीन चाकू भी मिले हैं। पकड़े आरोपी उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के निवासी हैं। पुलिस को बाइकें खरीदने वाले कुछ लोगों के नाम भी मिले हैं, जिन पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस वाहन चोरी के अपराध की रोकथाम के लिए मुरादाबाद रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर जनपद के जसपुर थाने के चौहान पट्टी निवासी सोनू उर्फ सरताज, शाहनवाज उर्फ शानू, आसिफ निवासी भूप सिंह कस्बा उद्यम सिंह नगर, जितेंद्र उर्फ जीतू शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने चोरी की 12 मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी को बरामद किया है। आरोपियों ने इन वाहनों को उत्तराखंड मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी किया था। आरोपियों ने बताया कि इन वाहनों को छुपाने में जिला मुरादाबाद के डिलारी थाने के गांव चाऊपुरा निवासी शाकिर तथा जिला उधम सिंह नगर के मोहल्ला भूप सिंह कस्बे के अजय भंडारी ने मदद की। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। बताया गया कि आरोपियों पर धामपुर में पहले भी कई मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बिजनौर। नहटौर पुलिस ने चोरी की बाइक व तमंचे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके एक साथी की तलाश की जा रही है।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह के अनुसार पुलिस ने सोमवार को रोडवेज बस अड्डे के अंदर से चोरी की बाइक के साथ नूरपुर थाने के मोहल्ला रामनगर निवासी कृष्ण कुमार व साकेंद्र को पकड़ा। उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए। एसपी ने बताया कि आरोपी वाहन चोर गैंग से जुड़े हुए हैं। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed