फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four medicines found to be sub-standard in investigation, preparation for action

Bijnor News: जांच में अधोमानक निकलीं चार दवाइयां, कार्रवाई की तैयारी

Sun, 22 Sep 2024 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Four medicines found to be sub-standard in investigation, preparation for action
-इस साल करीब 15 दवाइयों के नमूने जांच में मानकों पर नहीं उतरे खरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाकर दवाइयों के नमूने लिए जा रहे हैं। ऐसे अब चार दवाइयों की रिपोर्ट आ गई है। दवाइयां जांच में अधोमानक पाई गईं।

औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि चांदपुर में यूनिवर्सल मेडिकल स्टोर से सेफ्पोडॉक्सिम प्रोक्सेटिल का नमूना लिया था। जो डिजिटल विजन कालाआंब सिरमोर की कंपनी ने बनाई थी। इसके अलावा चांदपुर में ही मोहित मेडिकल स्टोर से सेफ्पोडॉक्सिम प्रोक्सेटिल का नमूना लिया था, जो सिवास बायोटेक पैरेंटर्लस केवट करनाल कंपनी में बना था। यह दवा भी जांच में अधोमानक पाई गई। इसके अलावा चांदपुर के गांव करनपुर में सैनी मेडिकल स्टोर से लिया गया नॉरफ्लोक्सासिन और टिनिडाजोल दवा भी जांच में मानकों पर खरी नहीं उतरी। यह दवा स्पेक्ट्रम फॉर्म्युलेशन प्राइवेट लिमिटेड मखनपुर हरिद्वार कंपनी ने बनाया था। वहीं सेफिक्सिम और ओफ़्लॉक्सासिन दवा का नमूना पार्क फार्मास्युटिक कालूझंडा बद्दी, सोलन की कंपनी ने बनाई थी। इन दवाइयों के नमूने जांच में अधोमानक पाए गए हैं।
विज्ञापन

----
वर्जन::
सितंबर माह में चार दवाइयों के नमूने जांच में अधोमानक पाए गए हैं। जांच कर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। आगे भी लगातार दवाइयों के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed