फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four Kanwadis died in heat and accidents, seven injured, three unconscious

Bijnor News: गर्मी और हादसों में चार कांवड़ियों की मौत, सात घायल, तीन बेहोश

Wed, 31 Jul 2024 03:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Four Kanwadis died in heat and accidents, seven injured, three unconscious
-हरिद्वार काशीपुर हाईवे पर निराश्रित गोवंश से बाइक टकराने पर पीलीभीत के दो कांवड़ियों की मौत, एक घायल
विज्ञापन

-गर्मी और बुखार में चलते बेहोश होकर बुलंदशहर के दो कांवड़ियों की जान गई





संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। निराश्रित पशु से बाइक की टक्कर होने पर पीलीभीत निवासी दो कांवड़ियों मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। उधर, गर्मी के चलते बेहोश होकर गिरे बुलंदशहर निवासी दो कांवड़ियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन अन्य सड़क हादसों में भी छह कांवड़िये घायल हुए हैं।
लखीमपुर के भीड़ाखेड़ा निवासी गब्बर सिंह (29) पुत्र तुलसा सिंह सोमवार की रात अपने भांजे महेश (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी सिंहपुर टांडा गढ़वाखेड़ा पीलीभीत और शिवम शर्मा (20) पुत्र पप्पू शर्मा निवासी कुरैया खुर्दकला पीलीभीत के संग एक ही बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। रात में साढ़े तीन बजे तीनों बाइक सवार हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव राजनगर के पास पहुंचे तो निराश्रित गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में महेश और शिवम की मौत हो गई, जबकि गब्बर सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन

उधर, बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के ग्राम चंडोक निवासी नंदकिशोर सैनी (45) पुत्र पंचम सैनी मंगलवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था। मंगलवार की दोपहर बारह बजे वह कोतवाली नहटौर मार्ग पर गांव पित्तनहेड़ी के निकट बेहोश होकर गिर गया। जिला अस्पताल में नंदकिशोर की मौत हो गई। बताया गया कि गर्मी और बुखार की तपिश में चलते चलते उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नहटौर में भी बुलंदशहर के गांव बंगोरा निवासी कांवड़ियां ओमप्रकाश पुत्र सतपाल सिंह की हालत पैदल चलते हुए बिगड़ गई। जिला अस्पताल से मेरठ इलाज के ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्य सड़क हादसों में भी छह अन्य शिवभक्त घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed