फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four injured in cylinder bursts

सिलेंडर फटने से चार घायल

Wed, 03 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 03 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four injured in cylinder bursts
नूरपुर में मोहल्ला शहीदनगर में एक बर्थडे पार्टी में गुब्बारे में गैस भरते समय हाइड्रोजन गैस से भरा सिलेंडर फट गया। हादसे में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


चारों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला शहीदनगर निवासी मुकेश सैनी की चार वर्षीय पुत्री राधिका का मंगलवार को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए मुकेश ने घर पर ही पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में आने वाले बच्चों के लिए मुकेश ने हाइड्रोजन गैस के गुब्बारों को इंतजाम किया था। गुब्बारों में गैस भरने के लिए मोहल्ले के ही नफीस व मतलूब को बुलाया गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे नफीस व मतलूब हाइड्रोजन सिलेंडर से गुब्बारों में गैस भर रहे थे।
विज्ञापन


 अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के टुकड़ों के चपेट में आकर नफीस, मतलूब के अलावा कार्यक्रम में लाइट की व्यवस्था करने आया जनरेटर ऑपरेटर मोहल्ले का ही राशिद व बर्तन साफ करने आई राधा गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया और वहां अफरातफरी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मोहल्ले वालों ने घायलों को नगर के ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत देखते हुए परिजन उन्हें मुरादाबाद व बिजनौर के अलग-अलग निजी अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मुकेश से घटना की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की आवाज ऐसी थी जैसे कोई बम फटा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed