{"_id":"60a4089f8ebc3efbc93bdccb","slug":"four-deaths-due-to-fever-112-found-infected-bijnor-news-mrt538895123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से चार की मौत, 112 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से चार की मौत, 112 मिले संक्रमित
विज्ञापन
बुखार से चार की मौत, 112 मिले संक्रमित
बिजनौर/नगीना। मंगलवार को जिले में कुल 112 नए कोरोना संक्रमित केस मिले। इन्हें शामिल कर जनपद में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हजार 975 पर पहुंच गई। जबकि 89 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 1741 हो गए हैं, जबकि 2416 जांच रिपोर्ट का अभी प्रतीक्षारत हैं। वहीं, नगीना में चार लोगों की बुखार से मौत हो गई।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसके निगम ने बताया कि रोजाना सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद भी लापरवाही जारी है। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। ऐसे में हमें स्वयं तो सावधान रहने की आवश्यकता है ही औरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को श्रृंखला को तभी तोड़ा जा सकता है, जबकि हम अपने घरों में ही रहें और यदि घर से बाहर निकलना भी पड़े तो पूरा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। वहीं, जानलेवा बुखार की चपेट में आने से नगर की तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। नगीना में तेजी से फैल रहे जानलेवा वायरल बुखार एवं कोरोना संक्रमण से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को नगर के अलग-अलग मोहल्ले की तीन महिलाओं सहित चार लोगों की बुखार से मौत हो गई। बताते चलें कि नगर में जानलेवा बुखार बहुत तेजी से फैला हुआ है, लेकिन लोग कोरोना जांच कराने से बच रहे हैं। इलाज में देरी के कारण आए दिन मौत के मामले सामने आ रहे हैं।