फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four crores demanded for filling the potholes of the roads

सड़कों के गड्ढे भरने के लिए मांगे चार करोड़

Thu, 19 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four crores demanded for filling the potholes of the roads
सड़कों के गड्ढे भरने के लिए मांगे चार करोड़
विज्ञापन

बिजनौर। बरसात के बाद जिले के की सड़कों से गड्ढे भरने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए तमाम विभागों ने कोशिश शुरू कर दी है। नगर पालिकाओं ने सड़कों के गड्ढे भरने का काम भी शुरू कर दिया है तो लोक निर्माण विभाग ने भी जिले भर की सड़कें भरने के लिए चार करोड़ का बजट मांगा है। बरसात का सीजन खत्म होने के साथ ही गड्ढे भरने के लिए काम शुरू हो जाएगा।
जिले की सड़कें वैसे तो काफी अच्छी हैं, लेकिन हादसों व पानी से होने वाले कटान की वजह से सड़कों को नुकसान पहुंचता है। सड़कों पर गड्ढों के रूप में साल भर होने वाले जख्मों को एक बार में भरा जाता है। बरसात के बाद यह अभियान शुरू किया जाता है। जिले में कई हजार किमी लंबी सड़क हैं। इन सड़कों की देखरेख की जिम्मेदारी पालिकाओं, पीडब्लूडी, एनएच आदि की होती है। अभी जिले की कई सड़कों का गड्ढों से बुरा हाल है। खासतौर से दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे में शामिल बैराज रोड, बिजनौर से नगीना रोड की गड्ढों से बुरी हालत है। ये सड़क बहुत चौड़ी होने के बावजूद भी इन पर खुलकर वाहन नहीं दौड़ाए जा सकते हैं। सड़कों पर सफर हिचकोले खाते हुए पूरा होता है। सड़कों के गड्ढे भरने का काम बरसात खत्म होने के बाद 15 सितंबर से शुरू होता है। हालांकि शासन के निर्देश पर नगर पालिकाओं ने गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है। डीएम ने नेशनल हाईवे के अफसरों को भी एनएच के गड्ढे भरने के सख्त निर्देश दिए हैं। एनएच के गड्ढे भी जल्दी ही भर जाएंगे। पीडब्लूडी के अफसरों ने अपनी सड़कों का सर्वे कराकर गड्ढे भरने के लिए चार करोड़ का बजट मांगा है। अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चार करोड़ का मांगा बजट
पीडब्लूडी के जेई टेक्निकल सीएल सैनी के अनुसार सर्वे के आधार पर गड्ढे भरने के लिए चार करोड़ का बजट मांगा गया है। विभाग द्वारा 15 सितंबर के बाद काम शुरू किया जाएगा। नगर पालिका के जेई यशवंत सिंह के अनुसार सड़कों के गड्ढे भरवा दिए गए हैं। नगर पालिका के पास अपना बजट होता है। उसी से काम किया गया है। अगर कहीं से शिकायत आती है तो उस पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed