फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four centers for professional courses examination

Bijnor News: प्रोफेसनल कोर्सेज परीक्षा के लिए चार केंद्र बने

Wed, 28 Jun 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 28 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four centers for professional courses examination
- जिले में करीब 5000 परीक्षार्थी देंगे प्रोफेसनल कोर्सेज परीक्षा
विज्ञापन






- परीक्षा केंद्रों से 28 स्ववित्तपोषित डिग्री काॅलेज संबद्ध



बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेसनल कोर्सेज के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। जिले में 04 परीक्षा केंद्र हैं। विवि ने अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री काॅलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा केंद्रों से दो दर्जन से अधिक स्ववित्तपोषित डिग्री काॅलेजों को संबद्ध किया गया है।



रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया सदस्य तपन कुमार वर्मा के अनुसार प्रोफेसनल कोर्सेज की परीक्षा 01 जुलाई से प्रस्तावित हैं। परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण हो गया है। परीक्षा केंद्र अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री काॅलेज हैं।
विज्ञापन






जिले में 04 डिग्री काॅलेज परीक्षा केंद्र हैं। 28 स्ववित्तपोषित डिग्री काॅलेजों के परीक्षार्थी इन केंद्रों से संबद्ध हैं। जिले के परीक्षा केंद्र पर करीब 5000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। रुटा के अध्यक्ष व वर्धमान काॅलेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारी अपडेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन







ये हैं परीक्षा केंद्र



गुलाब सिंह हिंदू डिग्री काॅलेज चांदपुर, आरएसएम धामपुर, साहु जैन काॅलेज नजीबाबाद तथा वर्धमान काॅलेज बिजनौर परीक्षा केंद्र हैं। केंद्रों पर प्रोफेसनल कोर्सेज बीबीए, बीसीए, बि लिब, एम लिब, पीजीडीए, बीकाॅम वित्त, एलएलबी तथा एलएलएम के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed