फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four arrested for cyber fraud of Rs 2 crore from a doctor

Bijnor News: चिकित्सक से दो करोड़ की साइबर ठगी में चार गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for cyber fraud of Rs 2 crore from a doctor
बिजनौर। शेयर मार्केट में निवेश और मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर एक चिकित्सक से की गई करीब दो करोड़ की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में शामिल चार अन्य अपराधी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गिरफ्तार और प्रकाश में आए सभी आठ साइबर अपराधियों में से सात उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के जसपुर तथा एक नैनीताल के हल्द्वानी का रहने वाला है।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार बीती दस सितंबर को साइबर थाने में एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके पति को किसी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। ग्रुप की एक सदस्य ने अपना नाम प्रिया देसाई बताया और कहा कि वह प्रोफेसर आनंद बेतिया की सहायक है, जो कि शेयर मार्केट के एडवाइजर हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में बीओबी कैप्स एप के माध्यम से शेयर खरीदने और बेचने को कहा गया।
विज्ञापन

11 जुलाई से छह सितंबर तक इस एप माध्यम से वादिनी के पति ने लगभग 30 ट्रांजेक्शन करते हुए विभिन्न खातों के माध्यम से एक करोड़ 99 लाख तीन हजार रुपये निवेश किए। एप पर लगभग चार करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया जाता रहा। लेकिन जब पीड़ित ने रकम निकालनी चाही तो नहीं निकली। इस पर उसे ठगी होने का पता लगा। इसके बाद मामले में एसपी से शिकायत की गई। शिकायती पत्र में वादिनी ने खुद का नाम गोपनीय रखने की गुहार भी लगाई। बताया जाता है कि मामले में पीड़ित एक चिकित्सक है। पुलिस पड़ताल करते हुए साइबर अपराधियों तक पहुंच गई। साइबर पुलिस ने इस मामले में गुलाम फरीद, मोहम्मद दाऊद, मोनिस अनवर और मोहम्मद अनस निवासीगण जसपुर जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर पुलिस के अनुसार इस मामले में वली, अमन और अदनान निवासी जसपुर उत्तराखंड तथा प्रियांशु ठाकुर निवासी हल्द्वानी जिला नैनीताल के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार अमन और अदनान किसी अन्य मामले में मुरादाबाद जेल में हैं। अन्य दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में छोटा निवेश कराकर दिखाए बड़े लाभ के सपने
साइबर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर मार्केट एडवाइजर पीड़ित को नियमित शेयर खरीदने की सलाह देती। उसे बीओबी कैप्स क्यूआईबी एप डाउनलोड इंस्टाल कराया। इसके बाद पीड़ित को एक खाता नंबर दिया गया जिसमें शुरुआत में एक हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक निवेश कराए गए। विश्वास जमाने के लिए इस पर हुए लाभ को पीड़ित के खाते में भेज दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने मोटी रकम निवेश करनी शुरू कर दी। इस दौरान एप पर प्रोफिट भी दिखाया जाता रहा। छह सितंबर को एप बंद हो गया। इस पीड़ित ने ग्रुप में दिए गए नंबरों पर कॉल किया तो वे भी बंद मिले। ग्रुप में वेबसाइट बंद होने पर आपत्ति जताने पर दूसरा लिंक उपलब्ध कराया गया जिससे पीड़ित को ठगी होने का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed